Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023, रुद्रपुररामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे को देख पंजाबी सिंगर ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

बुधवार रात रामपुर हाईवे स्थित एक होटल में पंजाबी सिंगर प्रिंस नरूला का कार्यक्रम था। इसको शहर के ही एक व्यक्ति ने आयोजित किया था। जैसे ही पंजाबी सिंगर के आने की खबर आसपास के लोगों को मिली तो होटल में भीड़ उमड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने सिंगर नरूला का हाथ खिंच लिया। यह देख आयोजक के समर्थकों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम में पहुंचे कुछ लोग चोटिल हो गए।

इस दौरान पंजाबी गायक कार्यक्रम छोड़कर बाथरूम में जा छिपे और अपनी जान बचाई। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर व रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!