Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गांधी के पीएम मोदी को ‘डंडे से पीटने’ वाले बयान पर लोकसभा में जोरदार हंगामा

लोकसभा में गुरुवार को तीन दिन तक चली चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दी। बाद में राज्यसभा में प्रधानमंत्री द्वारा उच्च सदन में इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब के पश्चात धन्यावाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था। बाद में विपक्ष ने भी मोदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को बजट सत्र के सभी अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें…

Parliament Live Updates:

-जगदम्बिका पाल, भाजपा सांसद: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बोल रहे थे, जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उनकी ओर आने लगे। यह लोकतंत्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बता दें कि लोकसभा में हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बात कही थी। इसपर पीएम मोदी कल यानी गुरुवार को लोकसभा मे राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला किया था। वही, राहुल गांधी के डंडे वाले बयान पर आज भी लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ, जिसे संदन की कार्यवाही को बीच में ही रोकना पड़ा और लोकसभा 1 बजे तक स्थगित कर दी गई।

-दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के सांसदों ने ‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचाओ और पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म रोकने’ का मंचन करते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

-कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में ‘देश में आंतरिक सुरक्षा स्थिति’ पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

-अशोक बाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने ‘शिक्षा के व्यावसायीकरण’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

-भाजपा सांसद कैलाश सोनी ने राज्यसभा में ‘पाठ्यक्रम में आपातकाल के इतिहास को शामिल करने की मांग’ और ‘कुछ राज्यों में सम्मान निधि पेंशन को रोकने पर चिंता’ को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।

-राम नाथ ठाकुर, जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के सांसद ने ‘2021 में जाति विशेष की जनगणना की मांग’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के सांसद के के रागेश ने ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शिक्षकों और छात्रों पर कथित आपराधिक हमला’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!