Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
देश

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज भी हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई

नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हुआ है। संसद के दोनों सदनों में हंगामे के चलते कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी दल महंगाई के अलावा अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

महंगाई पर बहस के लिए सरकार तैयार

उधर, लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा होगी। बीते कुछ दिनों से विपक्षी दल महंगाई और जीएसटी में वृद्धि को लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे। सरकार महंगाई पर बहस के लिए तैयार हो गई है। सरकार और विपक्ष के बीच इस संबंध में सैद्धांतिक सहमति बनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस पर जवाब देंगी।

विपक्षी दलों के सांसदों ने चर्चा के लिए नोटिस भी दिया है। शिवसेना नेता विनायक राउत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इसके अलावा, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी महंगाई पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

उधर, पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। सासंदों ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

32 विधेयक लटके

गौरतलब है कि केंद्र ने मौजूदा मानसून सत्र में संसद में पारित होने के लिए 32 विधेयकों को सूचीबद्ध किया था, लेकिन आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी की बढ़ी हुई दरों और महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की वजह से दो सप्ताह बीतने के बावजूद कामकाज पूरा नहीं हो पाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!