Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
राष्ट्रीय

कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द

18 सितंबर को अब दोबारा होगी परीक्षा

कानपुर। कानपुर के चकेरी इलाके में बुधवार को बीएसएफ कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परीक्षा केंद्र पर तकनीकी अव्यवस्थाओं को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के बाद सिस्टम में दिक्कत आने और व्यवस्थाओं को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और केंद्र पर तोड़फोड़ की स्थिति बन गई।

अभ्यर्थियों के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के बावजूद करीब 40 मिनट तक कई कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर सके। सिस्टम शुरू होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों के कीबोर्ड और माउस काम नहीं कर रहे थे, जबकि केवल सीपीयू चालू होने की बात कही गई। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में बिजली की समस्या के कारण पंखे और लाइट भी बंद होने की शिकायत की गई।

बिना जांच प्रवेश देने का भी आरोप

परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। मुंबई से कानपुर पहुंची अभ्यर्थी शालिनी बागुन ने आरोप लगाया कि केंद्र पर परीक्षार्थियों की उचित जांच किए बिना ही प्रवेश दिया गया। उमस और बारिश के बीच बिजली कटौती की समस्या को लेकर अभ्यर्थियों ने जब केंद्र प्रबंधन से जवाब मांगा तो उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिली।

अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में इस तरह की अव्यवस्था से उनका समय और मेहनत दोनों प्रभावित हुए। नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्र में मौजूद सिस्टम में तोड़फोड़ शुरू कर दी और परीक्षा को लेकर तत्काल स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह समेत चकेरी, कैंट, जाजमऊ, नौबस्ता और रेलबाजार थानों से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि अभ्यर्थी इस बात पर अड़े रहे कि जब तक बीएसएफ के आधिकारिक पोर्टल पर परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं होती, तब तक वे प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।

18 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस कमिश्नर ने बीएसएफ के एडीजी मकरंद देवेशकर से बातचीत की। इसके बाद परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया और नई परीक्षा की तारीख 18 सितंबर निर्धारित की गई।

मौके पर पहुंचीं एसीएम-2 कैंट शिखा शुक्ला ने भी परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही सामने आने वाले केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे केंद्रों को ब्लैकलिस्ट किए जाने की जरूरत है। उन्होंने मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही।

बताया जा रहा है कि राजस्थान और जयपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों से भी परीक्षा में अव्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं। मामले को लेकर अब संबंधित स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।

Loading

error: Content is protected !!