Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियों की अपर जिलाधिकारी के.एस. टोलिया ने गहनता से की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ जनवरी २०२१, बुधवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। जनपद में आगामी 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियों की अपर जिलाधिकारी के.एस. टोलिया ने सीएमओ कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में गहनता से समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी के.एस. टोलिया ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन संजीदगी से करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं कोविड महामारी कन्ट्रोल रेगुलेशन 2020 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। श्री के.एस. टोलिया ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम की उच्च स्तरीय टीमों द्वारा भी गहनता से निगरानी की जायेगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग, पेयजल, उद्योग, शिक्षा, पूर्ति, समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी ने बताया कि जनपद में 16 जनवरी को चार चिकित्सालयों; महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, एसटीएच हल्द्वानी, बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी में वैक्शीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत होगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन सैफ एवं सुरक्षित है, वैक्सीन से किसी भी प्रकार के रिएक्शन की संभावना भी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में वैक्शनी हैल्थ केयर वर्करों को लगायी जायेगी। प्रति व्यक्ति वैक्शीन की 0.5 एमएल डोज़ दी जायेगी। जनपद में बृहस्पतिवार को वैक्सीन की दस हजार डोज़ पहुॅच जायेंगी। 28 दिन के भीतर पुनः दूसरी डोज़ लगायी जायेगी।

बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सहायक निदेशक बचत अखिलेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, एपीडी संगीता आर्या, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान एएस अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!