Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्ड

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका। 24 फ़रवरी, 2020, सोमवार, देहरादून (सु.ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति से जुडे़ हुए लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जल संस्थान, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम करने और यातायात को सुगम व निर्बाध बनाने के लिए किये जाने वाले सड़क सुरक्षा सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को उनके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में यातायात में बाधित चिन्हित ब्लैक स्पाॅट में सुधार करने, स्पीड लिमिट बोर्ड, ऐरो साईन, सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को हटाने, रम्बल स्ट्रीप, साईन बोर्ड लगाने और जहाँ भी दुर्घटना के लिए जोखिम सम्भावित हो वहाँ पर तद्नुसार सुधारात्मक कार्य करते हुए अगली बैठक तक कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शिव मन्दिर मसूरी रोड में पार्किंग हेतु कार्य योजना बनाने, मैगी प्वांईट मसूरी में सड़क की जल निकासी को सुगम बनाने, डीआईटी कालेज के पास में कालेज का साईन बोर्ड लगाने व रम्बल स्ट्रीप बनाने, जाखन में सड़क पर स्ट्रीप रैम्प व रिफ्लेक्टर लगाने व उसकी पोजिशन को ठीक करने, आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड में स्पीड ब्रेकर बनाने व टूटे हुए डिवाईडर को हटाने के निदेश दिये। उन्होंने एक बार अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का अवलोकन करते हुए सड़क सुरक्षा की दृष्टि से किये जाने वाले कार्यों को शीर्घता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। विद्युत विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में यातायात में बाधक विद्युत पोल को हटाने, शिफ्ट करने अथवा आवश्यकता अनुसार उसके डिजाईन में परिवर्तन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस को परिवहन विभाग तथा सड़क सुरक्षा समिति को साझा किये जाने वाले विवरण में विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटना की एक्जेक्ट लोकेशन तथा दुर्घटना का वास्तविक कारण दर्शाने को कहा। परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से जिन स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाये जाने जरूरी हैं उनको लगाने तथा जहाँ पर मुख्य सड़क, सम्पर्क मार्ग अथवा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया हो उसको सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के समन्वय से अतिक्रमणमुक्त करवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर जहाँ नेशनल हाईवे अथवा मुख्य सड़क पर सीधे सम्पर्क मार्ग अथवा गली से छोटी सड़क मिलती हो वहाँ पर विशेष ध्यान देते हुए 5 मीटर पहले रम्बल स्ट्रीप लगायें और आवागमन को चैनलाईज करते हुए मार्किंग करें। उन्होंने परिवहन कर अधिकारी विकासनगर को विकासनगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यों का क्षेत्र विजिट करते हुए जहां-जहां सुधार करने की जरूरत हो उन लोकेशन की फोटोग्राफ सहित विवरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया ।
बैठक में सहायक परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से जनपद के ऐसे विभिन्न क्षेत्र जो सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील हैं, को समिति के समक्ष प्रजेन्टेशन के माध्यम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सी.ओ यातायात राकेश देवली, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि साहिया डी.पी सिंह, अधिशासी अभियन्ता एन.एच डोईवाला शिव सिंह रावत, एस.डी.ओ वन विभाग विनय मोहन रतूड़ी सहित परिवहन, पुलिस विभाग, लो.नि.वि, विद्युत विभाग  आदि समिति के सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!