Breaking News :
>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी सरकार में मंत्री द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफे की चर्चा से उत्तर प्रदेश की स‍ियासत गरमाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2022, बुधवार, लखनऊ। योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 द‍िन पूरे होने पर योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा से यूपी के राजनीत‍िक गल‍ियारों में खलबली मच गई है। ड‍िप्‍टी सीएम और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक के व‍िभाग में तबादलों में गड़बड़ी पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने जांच बैठा दी है। ज‍िसमें र‍िपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।

जितिन प्रसाद के मंत्रालय लोक निर्माण विभाग में हुए इंजी‍नि‍यर्स के तबादलों में धांधली पाए जाने पर मुख्‍यमंत्री योगी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण मनोज कुमार गुप्ता और प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) राकेश कुमार सक्सेना समेत पांच कार्मिकों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मनोज कुमार गुप्ता से पहले राकेश कुमार सक्सेना लोक निर्माण के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।

प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच मंगलवार देर रात उनके गंगानगर अंतर्गत राजेंद्रपुरम व तिरुपति गार्डन स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। उनके तीनों मोबाइल फोन स्विच आफ थे। सगे-संबंधी व आसपास के लोग इस बाबत चुप्पी साधे हुए थे। हालांकि आज सुबह वह दिल्‍ली रवाना हो गए हैं।

विदित रहे कि जलशक्ति विभाग में अंदरखाने मची खींचतान की बात भी सामने आ रही है। योगी सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चा है। बताया गया है कि वह विभागीय अफसरों द्वारा उपेक्षा किए जाने से नाराज थे। वरिष्ठ मंत्री के साथ अधिकारों के टकराव की बात भी कही जा रही है।

मेरठ की हस्तिनापुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 1.0 की तरह ही इस सरकार में भी राज्यमंत्री बनाया गया। उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार शाम को इंटरनेट मीडिया और चैनलों पर दिनेश खटीक द्वारा त्याग-पत्र सौंपे जाने की खबर सुर्खियां बन गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अधिकारियों द्वारा बात न सुने जाने से नाराज हैं। साथियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में मंत्री को फोन किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आफ था। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस्तीफे की पुष्टि नहीं की गई और स्वतंत्र देव सिंह ने भी ऐसी किसी जानकारी से स्पष्ट इन्कार कर दिया। दोपहर में जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ बैठक की तो उसमें भी खटीक नहीं दिखे। पता चला है कि सोमवार को राजधानी के किसान भवन में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बैठक की। उसमें राज्यमंत्री खटीक पहुंचे तो थे, लेकिन बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। चर्चा है कि तबादलों को लेकर भी कुछ खींचतान हुई थी, जिसमें उनकी बात नहीं मानी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!