Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी को लेने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पहुँची रूपनगर जेल

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, रूपनगर। उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्‍तार अंसारी को लेने यूपी पुलिस की टीम रूपनगर (रोपड़) जेल पहुंच गई है। मुख्‍तार अंसारी को सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करबी एक घंटे से यह प्रक्रिया चल रही है और अब थोड़ी ही देर में जेल प्रशासन द्वारा मुख्‍तार अंसारी को यूपी की बांदा पुलिस टीम के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद यूपी पुलिस की टीम मुख्‍तार को लेकर बांदा रवाना होगी। मुृख्‍तार को यूपी पुलिस की गाडि़याें के लंबे काफिले के साथ एक एंबुलेंस में ले जाने की तैयारी है। दिन में करीब 12 बजे पहले यूपी पुलिस का वज्र वाहन जेल के अंदर गया और इसके बाद एंबुलेंस  सहित कई गाडियां अंदर गईं। एंबुलेंस में कई डाॅक्‍टर भी तैनात हैं। जेल के बाहर बेरिकेटिंग कर दी गई है और मीडिया को जेल के गेट के पास जाने से रोक दिया गया है। जेल के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां से मुख्तार को यूपी की बांदा जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले, बांदा पुलिस की टीम आज तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर रूपनगर पहुंची। जिस एंबुलेंस में मुख्‍तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की बांदा जेल ले जाया जाएगा। इससे पहले यूपी पुलिस की टीम रोपड़ की पुलिस लाइन में पहुंची। जेल के आसपास मीडिया कर्मियाें का जमावड़ा लगा हुआ है। जेल के गेट के पास से मीडिया कर्मियों को हटा दिया गया तो कुछ टीवी चैनल के मीडिया कर्मी जेल के अंदर का दृश्‍य दिखाने के लिए आसपास के मकानों की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने उनको वहां से भी हटाया।

मुख्‍तार को यूपी की बांदा पुलिस टीम को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है और माना जा रहा है कि थोड़ी देर में उसे उत्‍तर प्रदेश रवाना किया जाएगा। रूपनगर जिला जेल के बाहर सड़क पर दूर तक बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं। पुलिस के जवान पूरे रास्‍ते में तैनात कर दिए गए हैं। रूपनगर जिला जेल के बाहर पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जेल के बाहर सड़क पर बेरिकेट्स लगा दिए गए हैं और पुलिस कक जवान मुस्‍तैद हो गए हैं। उत्‍तर प्रदेश की बांदा पुलिस की गाडि़यां अलग-अलग रूपनगर पहुंचीं। पहली गाड़ी करीब तड़के चार बजकर 10 मिनट पर पहुंची। उसके बाद सुबह तक गाडियों के आने का सिलसिला जारी रहा।

मुख्‍तार अंसारी को जिस एंबुलेंस में ले जाया गया वह भी सुबह पहुंच गई। उसे पहले रूपनगर की पुलिस लाइन ले जाया गया और सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद इसे रूपनगर जिला जेल ले जाया जाएगा। वहां से इसमें मुख्‍तार को ले जाया जाएगा। एंबुलेंस में उत्‍तर प्रदेश के डॉक्‍टर भी तैनात हैं। रूपनगर जिला जेल में उत्‍तर प्रदेश पुलिस की 7 से 8 गाड़ियां सुबह 4: 10 बजे से अब तक पहुंचीं  समझा जा सकता है कि बांदा से काफिला एक साथ नहीं आया। यह अलग अलग रूट से पहुंचा है।

गौरतलब है कि जनवरी, 2019 को मोहाली के एक बिल्डर की शिकायत पर पुलिस ने अंसारी के खिलाफ 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया था। मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर उत्तर प्रदेश से मोहाली लाई थी। उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया था। तब से अंसारी रोपड़ जेल में ही है। दो साल में उत्तर प्रदेश की पुलिस कई बार पंजाब आई, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब पुलिस ने हमेशा अंसारी की खराब सेहत का हवाला देकर से उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने से इन्कार कर दिया। बताया गया कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ से संबंधित बीमारियां हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के आर्डर पर उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि मुख्तार अंसारी पर विभिन्न मामलों में 15 केस दर्ज हैं। पंजाब में उसे जेल में सुविधाएं दी जा रही हैं। अंसारी को मोहाली कोर्ट में प्राइवेट एंबुलेंस में पेश करने पर भी काफी विवाद हुआ था। हालांकि, एडीजीपी जेल पीके सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस बुलेटप्रूफ नहीं है।

सुबह मुख्तार अंसारी की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार था। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के पहुंचने के बाद अब उसे सौंपने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मुख्‍तार के कोरोना टेस्‍ट की रिपोर्ट का इंतजार किया गया। अंसारी का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था। रूपनगर के एसएमओ पवन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जेल में गई थी और कई लोगों के सैंपल लिए गए थे।

उधर, रूपनगर-नंगल हाईवे पर रविवार रात नानक ढाबा के बाहर लावारिस मिली उत्तर प्रदेश नंबर की एंबुलेंस की सोमवार को पंजाब और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान एंबुलेंस का चेसिस नंबर वही मिला जो वाहन रजिस्ट्रेशन में दर्ज है। रूपनगर के एसएसपी डा. अखिल चौधरी ने कहा कि एंबुलेंस जिला पुलिस की कस्टडी में है और जांच जारी है। जांच में यह बात सामने आई है कि एंबुलेंस बुलेटप्रूफ नहीं है और इसे माडीफाई नहीं करवाया गया है।इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने आशंका जताई थी कि जिस एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है उसे बदलकर किसी और एंबुलेंस को इस तरह ढाबे पर लावारिस छोड़कर मामले को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। यह एंबुलेंस (यूपी 41 एटी 7171) अंसारी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के बाद चर्चा में आई थी। श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर व डा. अलका राय, रफिकनगर, तहसील नवाबगंज, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के नाम पर यह एंबुलेंस रजिस्टर्ड है। इसका चेसिस नंबर एमएटी460124डीयू01564 दर्ज है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एंबुलेंस की जांच करने पहुंची टीम में शामिल सीओ नवी कुमार ने कहा कि बाराबंकी में इस मामले में केस दर्ज किया गया है। यह एंबुलेंस केस प्रापर्टी है और इसे उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!