Breaking News :
>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, अपर्णा गौतम बनीं पुलिस उपायुक्त लखनऊ

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार सुबह चार आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन के गृह विभाग ने सुबह चार आइपीएस अधिकारियों के तबादला की सूची जारी की है। इन चार तबादलों में किसी भी जिले का एसपी या एसएसपी नहीं बदला गया है।

गृह विभाग ने जो सूची जारी है उसके अनुसार रुचिता चौधरी को लखनऊ में पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले रुचिता चौधरी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। रुचिता चौधरी के स्थान पर अपर्णा गौतम को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। अपर्णा गौतम इससे पहले पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात थीं

मोहम्मद नेजाम हसन को अपर्णा गौतम के स्थान पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय के पद पर तैनाती मिली है। मोहम्मद नेजाम हसन लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक के पद पर तैनात थे। आइपीएस अधिकारी अष्टभुजा प्रसाद सिंह को पुलिस अधीक्षक/ उप निदेशक यातायात लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वह इससे पहले पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!