Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर किए 12 आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। लंबे समय से जिलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को 12 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कानपुर और आगरा रेंज के चार पुलिस महानिरीक्षक (IG) सहित आठ सेनानायक शामिल हैं।

जारी की गई तबादला सूची के अनुसार कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक टेक्निकल सर्विसेस बनाकर लखनऊ भेजा गया है। वहीं, प्रतीक्षारत प्रशांत कुमार को कानपुर का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार प्रतीक्षारत नचिकेता झा को आगरा के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्‍मेदारी दी गई, जबकि आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा को पुलिस महानिरीक्षक बजट बनाकर  लखनऊ भेजा गया है।

तबादला सूची के अनुसार योगेश सिंह को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद के पद से ट्रांसफर कर सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएससी रायबरेली भेजा गया है। डॉ. अरविंद भूषण पांडेट को सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएससी रायबरेली से एसपी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। संजय सिंह को सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएससी अलीगढ़ के पद से ट्रांसफर कर सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएससी सीतापुर के पद पर तैनाती की गई है।

इसी प्रकार कल्‍पना सक्‍सेना को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएससी गाजियाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। राहुल यादुवेंदु को सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएससी सीतापुर के पद से पुलिस अधीक्षक मुख्‍यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर भेजा गया है। राजेश कुमार सक्‍सेना को सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएससी बरेली, भारती सिंह को सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर और विकास कुमार वैद्य को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। लंबे समय से जिलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी जा रही है। इस क्रम में जल्द 35 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों के तबादले की तैयारी है। इसी तरह एक जिले में तीन वर्ष से अधिक समय पूरा कर चुके अराजपत्रित पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण का सिलसिला शुरू हो चुका है। जल्द ही करीब 135 और निरीक्षकों के तबादले किए जा सकते हैं। इसके अलावा आइएएस-पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण भी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों कई जिलों के डीएम और एडीएम बदले गए थे। सूत्रों के अनुसार पहली नवंबर से शुरु हो रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया जाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!