Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित

वेबसाइट http://digilocker.gov.in पर करे रिजल्ट चेक 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 अप्रैल 2024, प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड इस बार फिर रिकॉर्ड बनाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में करवा ली गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की मौत से कुछ व्यवधान भी आया था।

इसके बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं रुकी। निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार होने लगा। दो सप्ताह में परिणाम तैयार करने के बाद टाॅपर्स के अंकों को फिर से चेक किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को इसकी जानकारी दी। शासन से सहमति मिलते ही शनिवार को परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई।

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। आपको बता दें कि परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। शनिवार की दोपहर दो बजे परिणाम इसकी घोषणा होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे देखा जा सकेगा।

किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र के माध्यम से digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें। वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर ‘शिक्षा’ अनुभाग देखें और उस पर क्लिक करें। आपको एक नए टैब पर निर्देशित किया जाएगा जहां शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों की एक सूची दिखाई देगी। यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड खोजें और साइन इन करें। अपना रोल नंबर और अन्य प्रासंगिक विवरण दर्ज करें।  अब परिणाम दस्तावेज़ एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!