Breaking News :
>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

बेवजह बवंडर, पत्रकारों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही राज्य की धामी सरकार

स्थानीय पत्रकारों के हितों में पहली बार किसी सरकार ने उठाए बड़े कदम

छोटे एवं मंझौले पत्र-पत्रिकाओं को नियमित रूप से प्रदान किये जा रहे विज्ञापन

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 17 अगस्त 2024, देहरादून। उत्तराखंड में कुछ लोग, आये दिन कुछ न कुछ नए खुरपेंच में लगे रहते हैं। इस बार उनके हाथ कुछ नहीं आया तो बेवजह निशाना राज्य के सूचना विभाग को बना डाला। एक पत्रिका को कथित रूप से विज्ञापन जारी करने के मामले में तथ्यों को परे रखकर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे जबकि हकीकत यह है कि राज्य की धामी सरकार पत्रकारों के हितों के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य कर रही है। राज्य के पत्रकारों के हित में पहली बार ऐसे कई ठोस निर्णय लिए गए जो पहले कभी नहीं हुए। सबसे अहम बात यह कि स्वयं मुख्यमंत्री धामी बीती 5 अगस्त को सूचना निदेशालय पहुँचे और सूचना महानिदेशक व उनकी पूरी टीम की मौजूदगी में राज्य के पत्रकारों के हित में तमाम अहम निर्णय लिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के लिए बने कार्पस फण्ड को 10 करोड़ किया जाएगा। पहले इस फंड की राशि 5 करोड़ हुआ करती थी। यानि अब इसे दोगुना कर दिया गया है। इतना ही नहीं, पहली बार किसी सरकार ने तहसील स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता देने के लिए व्यवस्था बनाने की बात कही है। एक और बात यह कि पत्रकारों को ग्रुप इन्शुरन्स की सुविधा देने पर भी विचार शुरू हो गया है।

वहीं, विभाग द्वारा नियमित रूप से उत्तराखंड के छोटे एवं मंझौले पत्र पत्रिकाओं का विशेष रूप से प्रोत्साहन किया जा रहा है। विगत दो वर्ष से इन पत्रों को नियमित रूप से विज्ञापन प्रदान किये जा रहे हैं। इसी 15 अगस्त को समस्त साप्ताहिक-मासिक आदि पत्र पत्रिकाओं को दो दो पेज का विज्ञापन जारी करने के अलावा इससे कुछ दिन पूर्व भी एक विज्ञापन छोटे पत्र-पत्रिकाओं को दिया गया। ऐसे में, विज्ञापनों को लेकर बेवजह का बवंडर करना प्रायोजित नजर आता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!