Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डदेश

चिन्तन शिविर के सफल आयोजन हेतु केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को दी बधाई

केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक, प्रदेश की बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। आज केंद्रीय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शिरकत की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने चिन्तन शिविर के सफल आयोजन हेतु बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को बधाई दी। इस दौरान भारत सरकार द्वारा निर्धारित एजेण्डानुसार “मिशन सक्षम आँगनवाड़ी एवं पोषण 2.0”, “मिशन वात्सल्य” एवं “मिशन शक्ति” के अंतर्गत सम्मिलित योजनाओं की समीक्षा की गई जिसमें राज्य की ओर से कैबिनेट मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास रेखा आर्या द्वारा राज्य में संचालित योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

भारत सरकार द्वारा उक्त योजनाओं के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया जिसे लेकर मंत्री रेखा आर्या ने उक्त लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया एवं सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को तत्काल लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर केंद्रीय सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग इंदु दत्त पांडेय, विभागीय सचिव हरीश चंद्र सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!