Breaking News :
>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल जख्मी महिला के मददगार बने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, आगरा। केंद्रीय विधि न्याय राज्यमंत्री प्रोo एस.पी. सिंह बघेल की संवेदनशीलता ने दुर्घटना में घायल महिला को समय पर उपचार मिल गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटना में घायल हुई महिला मदद की राह देख रही थी। इसी दौरान वहां से केंद्रीय मंत्री का काफिला निकल रहा था। मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर महिला को अस्पताल भिजवाया।

घटना शुक्रवार की है।केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल औरेया से आगरा आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार महिला घायल हालत में है। उन्होंने अपना काफिला रोक लिया। जानकारी करने पर पता चला कि महिला कानपुर की रहने वाली है। वह करीब आधा घंटे से मदद के लिए वहां से गुजरने वालों की राह देख रही थी। इस दौरान कई वाहन वहां से निकले, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका।

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया। उसे अस्पताल भिजवाने के बाद उसकी कार को वर्कशाप तक पहुंचाने की कहा। इस दौरान वह करीब आधा घंटे तक वहां रुके रहे। महिला की कुशलता जानने के बाद वह आगरा के लिए रवाना हुए। मंत्री ने इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर साझा करते हुए अफसोस भी जाहिर किया कि वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा महिला की मदद नहीं की गई। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!