Breaking News :
>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2022, शुक्रवार, ऋषिकेश। केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन भारत सरकार मंत्री संजीव बालियान परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद हैं, इससे लोगों को स्वरोजगार के बहुत से साधन उपलब्ध हो सकते हैं तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में अनेक योजनायें संचालित की है, जिनका उचित व प्रभावी क्रियान्वयन होने पर उत्तराखंड की दिशा व दशा बदल सकती है। उन्होंने इन क्षेत्रों से सम्बंधित योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंधों में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हर सम्भव आश्वाशन दिया।

केंद्रीय मंत्री बलियान ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिकता व प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत है तथा वह गंगा घाट पर गंगा के मनोहारी और सुरम्य नजारे से मन्त्रमुग्ध हुए। उन्होंने सभी को आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

इस दौरान वन मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री ने भारत के योगा को विश्व पटल पर पहुँचाने के लिए बड़ा योगदान किया है। उनके ही अथक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।

इस दौरान पशुपालन मंत्री उत्तराखंड सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि योग करने से जीवन शैली और अनेक मानसिक रोगों से छुटकारा मिलता है तथा एक लंबा व स्वस्थ जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होता है।

स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि योग के महत्व को देखते हुए इसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहिए, जिससे वहाँ के लोग भी स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने का आनंद ले सकें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 काउंटडाउन का स्वागत संबोधन सचिव पशुपालन डॉ. बीवी आरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया तथा इस दौरान जिलाधिकारी पौड़ी डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे, निदेशक पशुपालन डॉ० प्रेम कुमार, साधवी परमार्थ निकेतन भगवती सरस्वती, अपर निदेशक पशुपालन डॉ० अविनाश आनन्द, ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, परियोजना समन्वयक भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड डॉ० कमल सिंह सहित योगा में प्रतिभाग करने वाले लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!