Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डखेल-जगत

हल्द्वानी में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

देश भर से 400 से अधिक बॉडी बिल्डर प्रतिभाग कर रहे हैं

50 से अधिक महिला बॉडी बिल्डर खिलाड़ी भी हैं

उत्तराखण्ड की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रही

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए में देश भर से आए प्रतियोगियों को शुभकामनायें दी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को वाटिका वेंकट में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें देश भर से 400 से अधिक बॉडी बिल्डर प्रतिभाग कर रहे हैं तथा 50 से अधिक महिला बॉडी बिल्डर खिलाड़ी भी हैं। इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि नशे से दूर रहने के लिए और अपने शरीर को फिट रखने के लिए यह फिजिक स्पोर्ट्स बेहद जरूरी है। उन्होंने वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस फेडरेशन को उत्तराखंड में इस आयोजन किए जाने को लेकर बधाई दी और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की प्रतियोगिता होने से यहां के युवाओं का रुख खेल स्पोर्ट्स और अपने शारीरिक फिटनेस की तरफ होगा, जिससे वह स्वस्थ रहेंगे और समाज में फैल रहे नशे से दूर रहने में इस तरह के खेल उनके लिए सहायक बनेंगे।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनायें भी दी। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक हेमराज बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आनंद दरमामवाल, प्रमोद तोलिया, मोहन पाल, धीरज जोशी, किशोर जोशी, विजय मनराल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!