Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ 

बदरीनाथ/ केदारनाथ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने आज पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान बदरीविशाल एवं केदारनाथ जी के दर्शन किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत हेतु बदरीनाथ पहुंचे। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट आज प्रात: पहले केदारनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन किये मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।

उसके बाद रक्षा राज्य मंत्री भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे इसी समय पूर्व मुख्यमंत्री तथा सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन हेतु पहुंचे उनके साथ उनकी पुत्री आरुषि निशंक भी बदरीनाथ धाम पहुंची। इस अवसर पर हैली पेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अतिथियों की अगवानी की।तथा श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन तथा वेदपाठ पूजा के पश्चात भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। रक्षा राज्यमंत्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले तथा प्रसाद गृहण किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नेता सुभाष डिमरी, नितेश चौहान, लक्ष्मण फरकिया,सहित थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री/सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात दोपहर बाद श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर में दर्शन के पश्चात कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

बीते रविवार दीपावली के दिन केंद्रीय वन- प्रर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की मंदिर दर्शन पश्चात प्रसाद भेंट किया। वहीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह अपने तीन दिन बदरीनाथ प्रवास के बाद रविवार को वापस चले गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!