Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘देश के शहीद जांबाजों की वीर नारियां अनुकरणीय उदाहरण, समाज में आदर्श के रूप में मार्गदर्शन दे रही’ : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, रानीखेत। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के शहीद जांबाजों की वीर नारियां अनुकरणीय उदाहरण हैं। वीरांगनाएं समाज में आदर्श के रूप में मार्गदर्शन दे रही हैं। बलिदानी जांबाजों की वजह से ही देशवासी सुरक्षित हैं। उनकी वीर नारियों के त्याग को सेल्यूट जो हरेक भारतीय को देशसेवा की सीख दे रही हैं। उन्होंने वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने भट्ट ने भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानी सपूतों को नमन् किया। 

भारतीय सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने बलिदानी सूपतों को नमन् किया। उन्होंने भारतीय फौज की सैन्य परंपरा बेहद गौरवशाली व इतिहास समृद्ध रहा है। बाद में उन्होंने केआरसी की कुमाऊं शॉल फैक्ट्री में कार्यरत वीरांगनाओं को सम्मानित किया। कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रणबाकुरों के बूते राष्ट्रवासी सुरक्षित हैं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सूपतों की करीब 20 वीर नारियां कारखाना में केवल मनोयोग से मेहनत ही नहीं कर रही हैं बल्कि अपने जज्बे से हरेक नागरिक को राष्टï्र के लिए समर्पण व देशसेवा का भाव भी जगा रहीं। इस दौरान कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी, पुष्पा भट्ट, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, वरिष्ठ नेता दीप भगत, धन सिंह रावत, राजेंद्र जसवाल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे। 

केआरसी मुख्यालय स्थित पर्यटन नगरी रानीखेत में टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने की बात पर भट्ट ने कहा कि रोपवे का मामला कहां लटका है, पता लगाया जाएगा। रोपवे निजी कंपनी लगाती हैं। वह समस्याओं का आकलन कर अपना व्यवसाय करती हैं। कोई प्रस्ताव आएगा तो राज्य सरकार से मंगाएंगे। एक जवाबी सवाल पर बोले कि कैंट बोर्ड भविष्य में कई अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। एक्ट में संशोधन होने हैं। अभी बहुत ज्यादा बोलना ठीक नहीं। संवेदनशील बिंदू हैं लेकिन आने वाले दौर में सुखद परिणाम दिखेंगे। उत्तराखंड में चारों धामों में व पर्यटन सर्किट्स में काफी करोड़ों के काम चल रहे हैं। भविष्य में और बेहतर योजनाएं चलाई जाएंगी। 

गोल्फ मैदान को पर्यटकों के लिए खोले जाने के मसले पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी ने प्रस्ताव दिया है। इस पर नए सिरे से वह अध्ययन कर रहे हैं। भट्ट ने कहा कि यह पहला मौका है जब उन्होंने पहली बार महानिदेशक (रक्षा मंत्रालय) को रानीखेत भेजा ताकि छावनी क्षेत्र में जनहित से जुड़ी समस्याओं का ठोस निदान निकाला जा सके। करीब चार करोड़ रुपये की घोषणाएं कराई गई हैं। चौबटिया नागपानी रोड की समस्या सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर नियम व कानून से बाहर नहीं जाया जा सकता। उम्मीद है सुखद परिणाम आएंगे। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.