Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गौलापार में खेल विभाग के निर्मित क्रिकेट व इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022, हल्द्वानी। गौलापार में खेल विभाग के निर्मित क्रिकेट व इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण केंद्रीय एवम रक्षा राज्य मंत्री / सांसद अजय भट्ट ने किया। कार्यदायी संस्था द्वारा स्टेडियम में निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । स्टेडियम में बैडमिंटन तथा बहुद्देशीय हॉल में आन्तरिक कार्य (फ्लोरिंग) प्रगति पर है। वर्तमान में इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, स्विमिंग, एथलिट, वॉलीबॉल के खेल कैम्प सुबह व शाम चल रहे है। बैडमिंटन कोर्ट, व बहुद्देश्यीय हॉल में फ्लोरिंग का कार्य पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जाना है जिसमें की अग्रिम कार्यवाही खेल विभाग द्वारा की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आगामी वर्ष 2023 के अप्रैल माह में 06 और खेल कैम्प संचालित किए जाने की तैयारी खेल विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के प्रति रुझान बढ़ा है, युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना जरूरी है जिससे भविष्य में अपना करियर उसी दिशा में ले जा सके।

विदित है कि हैदराबाद की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा लगभग 38 एकड़ में 193 करोड़ की लागत से निर्मित क्रिकेट व इंडोर स्टेडियम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्टेडियम में स्विमिंग पुल, टेबल टेनिस, हॉकी, कृत्रिम रॉक क्लाइम्बिंग, जूडो, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो व 04 बैडमिंटन कोर्ट, 02 बास्केटबॉल, 02 वॉलीबॉल कोर्ट की व्यवस्था है। कार्यदायी संस्था द्वारा अनुबन्ध के अनुसार स्टेडियम में 1 वर्ष तक अनुरक्षण किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर के डल लेक में आयोजित अंडर वाटर स्पोटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में श्रद्धा जोशी को केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य मंत्री श्री भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धा जोशी के प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने पर बधाई दी व शुभकामनाये दी। श्रद्धा जोशी के साथ ही नव्या सिरौला ने भी प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीता है। क्षेत्रीय जनता ने मंत्री को अवगत कराया कि स्टेडियम की ओर गोला नदी से हो रहे कटाव हो रहा है जिस सम्बंध में मंत्री ने कहा कि जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी।

इस अवसर पर खेल के उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष, कुमार,सहायक निदेश सुरेश पांडेय, जिला खेल अधिकारी राशिकी सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, तहसीलदार संजय कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सुरेश तिवारी, प्रकाश हरबोला, विजय बिष्ट,चंदन बिष्ट, लक्ष्मण खाती, मोहनपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!