Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा, “आपदा प्रभावितों की मदद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2021, शनिवार, रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आपदा में हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में आपदा से हुए नुकसान की जनकारी दी। साथ ही कहा कि फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अतिवृष्टि से मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर भी खराब हुए हैं। इसकी रिपार्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। प्रभावितों की मदद के लिए सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। नुकसान का आकलन रिपोर्ट तत्काल देने को कहा।

फसल का आकलन में भेदभाव न  करने, रुद्रपुर को आपदा क्षेत्र, घोषित करने, धान की फसल नुकसान की भरपाई के लिए 15 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने का मुद्दा उठा।इस मौके पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा जिलाषयक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, एडीएम डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा, जय भारत सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद थे।

आपदा के बाद से राज्य व केंद्र सरकार पूरी तरह से सक्रिय हैं। मुख्यंमत्री लगातार हेलीकाप्टर से लेकर ट्रैक्टर तक का प्रयोग करते हुए पीड़ितों तक पहुंच रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बचाव व राहत में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आपदा के तुरंत बाद पीएम मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम धामी से राज्य के हालात को फोन कर जाना था। दो दिन पहले ही गृहमंत्री शाह ने भी हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। सीएम धामी आज फिर कुमाऊं के दौरे पर हैं। दरअसल, आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी आपदा में सरकार के प्रबंधन को फेल बताने पर जुटी है। इस ओर भी सरकार का ध्यान है कि जनता में  गलत संदेश न जाने पाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!