Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर जन आशीर्वाद यात्रा का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर सोमवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट व उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों की वजह से उत्तराखंड राज्य मिला है। केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने उन शहीदों को नमन किया। साथ ही केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद के बिना सरकार आगे नही बढ़ सकती है। जनता ने हमें सांसद चुना और इसके बाद हमारी केंद्र में सरकार बनी। बिना जन आशीर्वाद के कुछ नहीं हो सकता था। उन्‍होंने आगे भी जनता से आर्शीवाद बनाएं रखने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद व मंत्री जगह-जगह पूरे देश में जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे है। ताकि भविष्य में जिस तरह से केंद्र सरकार व राज्य सरकारें जन हित के लिए कार्य कर रहीं है, ऐसा ही कार्य वे आगे भी करती रहें। हमेशा जनता का समर्थन व आशीर्वाद मिलता रहे। भोग विलास के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए जो संकल्पित होकर आए है, वह संकल्प पूरे हो। उन्‍होंने बताया कि आज हरिद्वार जिला में, शाम को देहरादून में। कल को हरिद्वार देहात, उसके बाद कुमाऊं क्षेत्र के की ओर जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के द्वारा जनता से प्रार्थना करने जा रहे हैं, कि आपका प्यार व स्नेह हमारें साथ है उसके बनाए रखिएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनियां में भारत का नाम ऊंचा किया है। इसीलिए आपका आशीर्वाद हमेशा साथ रहेगा तो हम अच्छे काम करते रहेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का समापन नैनीताल के हल्द्वानी या बाजपुर में होगा। जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान भाजपा उत्‍तराखंड़ प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, हरिद्वार जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह, सेवाराम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी, धमेंद्र तोमर, बिजेंद्र मलीरा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!