Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
दिल्लीदेश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लॉन्च किया ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल (प्रॉम्प्ट)’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 अगस्त 2024, नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट) लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के लिए बिजली एक प्रमुख कारक है। इसके चलते बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है, और इसलिए जारी योजनाओं और थर्मल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रॉम्प्ट पोर्टल के शुभारंभ से बिजली क्षेत्र में पारदर्शी, समन्वित और प्रभावी कामकाज संभव हो सकेगा।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) लगातार निर्माण स्थलों के दौरे, डेवलपर्स के साथ बातचीत और हितधारकों के साथ समीक्षा बैठकों के जरिए निर्माणाधीन बिजली परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहा है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं का समय पर संचालन सुनिश्चित करना और महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना है। इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए और डेवलपर्स को डिजिटल निगरानी प्रक्रिया की ओर ले जाने के लिए प्रॉम्प्ट पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल को विकसित करने में एनटीपीसी ने मदद की है।

प्रॉम्प्ट पोर्टल की मुख्य विशेषतायें और लाभ इस प्रकार हैं

रियल टाइम ट्रैकिंग और विश्लेषण: पोर्टल परियोजना निष्पादन के सभी पहलुओं की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करता है, जिससे संभावित मुद्दों की त्वरित पहचान और समाधान संभव हो सके।

पारदर्शिता और जवाबदेही: पोर्टल निगरानी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर परियोजना प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, जिससे समय पर मुद्दों का समाधान, लागत में कमी और दक्षता में वृद्धि होती है।

संसाधन अनुकूलन: पोर्टल पूर्वानुमानित संसाधन उपलब्धता का समर्थन करता है, जिससे देश की बिजली की मांग को उचित मूल्य पर पूरा करने में मदद मिलती है और उपभोक्ता लाभान्वित होते हैं।

विद्युत मंत्रालय ने पोर्टल की कार्यक्षमता से हितधारकों को परिचित कराने के लिए सभी परियोजना डेवलपर्स के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं। इसके परिणामस्वरूप अधिकांश डेवलपर्स ने मासिक आधार पर पोर्टल में डेटा दर्ज करना शुरू कर दिया है, जिससे निगरानी प्रक्रिया में सुधार हुआ है।

मंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि विद्युत मंत्रालय भारत के बिजली क्षेत्र की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ाने वाले अभिनव डिजिटल समाधानों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सभी के लिए विश्वसनीय और सस्ती बिजली सुनिश्चित की जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!