Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सबरीमाला मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पुलिस की तैनाती पर भड़के, कहा- आतंकी नहीं हैं श्रद्धालु

तिरुवनन्तपुरम। सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज हिंदू एक्य वेदी (एचआइ) की नेता केपी शशिकला सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। इससे पहले शुक्रवार को उन्हें उस वक्त हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर सबरीमाला मंदिर परिसर में जाने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, दर्शन के बाद वापस लौट आने के आश्वासन के बाद उन्हें मंदिर जाने की इजाजत दी गई थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोन्स भी सोमवार सुबह हालात का जायजा लेने सबरीमाला पहुंचे।

श्रद्धालु आतंकी नहीं हैं : केंद्रीय मंत्री अल्फोन्स

वहीं, सबरीमाला मंदिर में भारी पुलिस बल की तैनाती पर सवाल उठाते हुए अल्फोन्स ने कहा कि इमरजेंसी से बदतर हालात हो गए हैं। भक्तों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा। बेवजह धारा 144 लगा रखी गई है। भक्त आतंकी नहीं हैं, फिर उन्हें (सरकार को) 15 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत क्यों है?’

शशिकला को शर्त पर जाने की मिली इजाजत

70 श्रद्धालुओं के हिरासत लिए जाने के खिलाफ छिड़े विरोध प्रदर्शन में शशिकला भी शामिल थीं। शशिकला को मंदिर की पहाड़ी पर जाने की इजाजत इस शर्त पर दी गई कि वे पूजा-अर्चना कर वापस लौट आएंगी। उन्हें यह आश्वासन देने के लिए कहा गया था कि वह मंदिर के शीर्ष पर शिविर नहीं करेगी यानी वहां नहीं रुकेंगी।

मुख्यमंत्री निवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन 

इससे पहले रविवार देर शाम सबरीमाला मंदिर में 70 से ज्यादा लोगों की हिरासत के खिलाफ भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम में नन्थान्कोदु स्थित आधिकारिक निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस बीच शांतिपूर्वक तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा नेता राज्यपाल पी सतशिवम से भी मिलेंगे।

कांग्रेस ने की पुलिस कार्रवाई की निंदा

भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। कांग्रेस ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए रविवार की रात मंदिर के शीर्ष पर 70 से ज्यादा लोगों को रोकने की पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। विपक्षी नेता ने कहा है कि सरकार ने मंदिर को पुलिस के हवाले कर दिया है।

नौसेना का हवाई सर्वेक्षण

माहौल को देखते हुए सबरीमाला मंदिर के आसपास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। नौसेना के हेलीकॉप्टरों को मंदिर की शीर्ष की स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण पर लगाया गया है। राज्य सरकार ने निगरानी के लिए नौसेना की मदद मांगी थी।

राज्यपाल से मिली सबरीमाला कर्म समिति

विवाद को लेकर सबरीमाला कर्म समिति ने राज्यपाल पी सतशिवम से मुलाकात की और मंदिर की शीर्ष पर शांतिपूर्ण तीर्थयात्रा को सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!