Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मेरठ में एक शिक्षक के जुड़वा इंजीनियर बेटों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन, केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान के भाई का कोरोना से निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, मेरठ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले भले ही कम हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में इसके प्रभाव से मौत का मामला अभी उस गति पर है। मेरठ में एक शिक्षक को सोमवार को दोहरा आघात लगा है। इनके जुड़वां बेटों का कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया, दोनों ही इंजीनियर थे। इनके अलावा मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के एक भाई का भी कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को निधन हो गया, जबकि दूसरे भाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

मेरठ में सेंट थॉमस स्कूल में शिक्षक दंपत्ति को सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दोहरा आघात लगा। इनके जुड़वां पुत्रों को कोरोना ने अपनी लपेट में लिया। इंजीनियर भाइयों ने संक्रमण के बाद भी करीब 22 घंटा तक संघर्ष किया, लेकिन इनका संघर्ष अधिक नहीं चल सका। दोनों भाई साथ ही जन्मे, पले और बढ़े। एक साथ ही इंजीनियर बने और एक साथ अंतिम सांस ली।

मेरठ में 23 अप्रैल 1997 को एक साथ जन्म लेने वाले जोफ्रेड वर्गीस ग्रेगरी और राल्फ्रेर्ड जार्ज ग्रेगरी के जन्म पर उनके शिक्षक पिता ग्रेगरी रेमंड राफेल तथा माता सोफिया बेहद प्रसन्न थे। ग्रेगरी रेमंड ने बताया कि वो और उनकी पत्नी सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके दोनों बेटों ने कम्प्यूटर से बी-टेक की पढ़ाई की, जिसके बाद हैदराबाद में अच्छी कंपनियों में दोनों  की नौकरी लग गई। दोनों बेटों के जन्म में सिर्फ तीन मिनट का अंतर था, जिनमें राल्फ्रेड छोटा भाई था।

मेधावी छात्रों ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री ली और दोनों हैदराबाद में नौकरी कर रहे थे। दोनों एक साथ 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए और इसके बाद इनका संक्रमण से संघर्ष करीब एक हफ्ता चला। सोमवार को इनका निधन हो गया। साथ जन्म लेने वालों के निधन के समय में एक घंटा का अंतराल रहा।

इसी 23 अप्रैल को दोनों ने अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन किसे मालूम था ये आखिरी जश्न होगा। जन्मदिन के अगले दिन ही वो कोरोना का शिकार हो गए और अब 13-14 मई को दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। ग्रेगरी ने बताया कि दोनों बेटे दस मई को कोरोना नेगेटिव हो गए थे। दस मई के बाद ही दोनों की तबीयत फिर से बिगड़ी और 13-14 मई की रात में दोनों का निधन हो गया। साथ जन्म लेने वालों के निधन के समय में एक घंटा का अंतराल रहा।

दोनों भाई हैदराबाद से एक साथ घर आते थे। वह इस दुनिया से भी एक साथ चले गए। सेंटमेरीज के पास रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल और सोजा ग्रेगरी शिक्षक हैं। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाते हैं। इसी स्कूल में उन्होंने अपने जुड़वां बेटे जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और रालफ्रेडो जार्ज को पढ़ाया। जो साफ्टवेयर इंजीनियर बनकर हैदराबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत थे। हैदराबाद में 23 अप्रैल को दोनों भाई बीमार हुए तो घर आ गए। घर पर ही बुखार का इलाज चला। डाक्टर की सलाह पर आंनद अस्पताल में दोनों भाईयों को भर्ती किया गया। 13 मई को जाफ्रेड ने अंतिम सांस की। अगले दिन 14 को रालफ्रेडो ने दम तोड़ दिया। बीमार राल्फ्रेडो बीमारी की हालत में अपने भाई की हालत जाननी चाही तो माँ ने कहा कि उसे दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। तब राल्फ्रेडो ने कहा था कि माँ तुम झूठ बोल रही हो। जुड़वा भाई के सपने बड़े थे, वह कोरिया और जर्मनी जाने का प्लान बना रहे थे। अपने माँ और पिता का सपना पूरा करने वाले जुड़वा भाई कभी न खत्म होने वाला दर्द दे गए।

केंद्रीय मंत्री के प्रधान भाई का निधन: मुजफ्फरनगर से सांसद केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। इनके एक भाई गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई  जितेंद्र कुमार बालियान (53 वर्ष) राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुटबी मुज्जफरनगर का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई केंद्रीय मंत्री अपने पैतृक गांव ले गए। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई जितेंद्र बालियान को कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह वह कोरोना की जंग हार गए। मुजफ्फरनगर में कुटबी ग्राम सभा ने निर्वाचित प्रधान जितेंद्र बालियान पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह पिछले 15 दिनों से ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। जितेंद्र बालियान केंद्रीय मंत्री के ताऊ के लड़के थे। यह प्रधान के रूप में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!