Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

केंद्रीय मंत्री अठावले के साथ मारपीट, भरी सभा में युवक ने मारा थप्पड़; गिरफ्तार

ठाणे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात को मुंबई के एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अठावले को थप्पड़ मार दिया। मारपीट की यह घटना पुलिस की मौजूदगी में ठाणे के अंबरनाथ में हुई है।

पहले थप्पड़ मारा, फिर धक्का देकर भागा 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के बाद युवक ने अठावले को अचानक पकड़ लिया और उनके मुंह पर थप्पड़ मार। जिसके बाद वह उन्हें धक्का देकर वहां से भागने लगा दिया। पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है। थप्पड़ मारने वाले युवक का नाम प्रवीण गोसावी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अठावले के समर्थनों ने भी युवक को पकड़कर उसे जमकर पीटा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अठावले को थप्पड़ मारने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब रामदास अठावले लोगों को संबोधित करके मंच से नीचे उतर रहे थे। इस बीच अठावले समर्थकों ने आकर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। तभी अठावले के निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने आकर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और आयोजन स्थल से ले गए। हमलावर युवक अठावले की ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इस घटना से परेशान दिख रहे केंद्रीय मंत्री थोड़ी देर बाद मुंबई के लिए रवाना हो गए। फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

मराठा आरक्षण पर दिया था बयान
बता दें कि मराठा आरक्षण पर अठावले ने हाल ही में कहा था कि मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक नहीं पाएगा। इस हमले को मराठा आरक्षण पर दिए अठावले के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *