Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्डखेल-जगतनैनीताल

केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में किया तीन दिवसीय उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। विभिन्न राज्यों से सैकड़ों प्रतिभागी अलग-अलग आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए पहुँचे हैं। सांसद भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 के प्रतियोगिता की शुरुआत की।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खेल एकमात्र ऐसा माध्यम है जो बच्चों को नशे से दूर रख सकता है और खेल एकाग्रता की ओर ले जाता है, जिससे खेल से जुड़े रहने वाले बच्चों में हमेशा आगे बढ़ने की ललक जगी रहती है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजक, पूर्व राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्मय रावत को बधाई और शुभकामनायें दी। जिसके पश्चात उन्होंने हल्द्वानी स्टेडियम में ही स्पोर्ट्स की बेहतर व्यवस्था खिलाड़ियों को उपलब्ध हो इस दृष्टिगत 477 लाख रूपये से चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता की हीला हवाली नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि वह आगे फिर इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों और निर्माण का इस संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि गुणवत्ता में ऊँच-नीच हुई तो उसके लिए वह जिम्मेदार होंगे। उन्होंने तय समय पर स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्दीकी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, तन्मय रावत, प्रताप रैकवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!