Breaking News :
>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए। उनके साथ सहप्रभारी लाकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह भी हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों ने चुनाव प्रभारी का स्वागत किया। चुनाव प्रभारी दून में पार्टी की अलग अलग बैठकों में शिरकत करेंगे।

10 हजार कार्यकर्त्‍ता करेंगे प्रभारियों का स्वागत

पहली बार दून पहुंच रहे भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। महानगर भाजपा के 10 हजार कार्यकर्त्‍ता जोगीवाला से बीजापुर गेस्ट हाउस तक मानव शृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें गुरुवार को उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी लाकेट चटर्जी, आरपी सिंह के स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जोगीवाला से बीजापुर गेस्ट हाऊस तक दस हजार से अधिक कार्यकर्त्‍ताओं ने मानव शृंखला बनाकर स्वागत करेंगे। जोगीवाला से बालावाला मंडल (डोईवाला विधानसभा) कार्यकर्त्‍ता, रिस्पना पुल पर रायपुर विधानसभा के कार्यकर्त्‍ता, धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्त्‍ता धर्मपुर चौक से आराघर तक स्वागत करेंगे। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्‍ता सर्वे चौक तक व यहां से विधायक राजपुर रोड खजानदास के नेतृत्व में उनका स्वागत होगा। दिलाराम चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्त्‍ता स्वागत करेंगे। बैठक में मंडल महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट, धर्मपाल रावत, सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चौहान, कमली भट्ट, सुभाष यादव, राजेश शर्मा, इतवार सिंह रमोला, शादाब शम्स, विनय गोयल, अंशुल चावला, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!