Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को दिए निर्देश : आपदा में प्रभावित होने वाले लोगों की तत्काल मदद की जानी चाहिए

  • बचाव राहत दल को 24 घंटे रेड अलर्ट मोड पर रखा जाए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर 2021, सोमवार, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लगातार हो रही मूसलाधार बरसात और भूस्खलन व सड़कें बाधित होने के संदर्भ में मुख्य सचिव जिलाधिकारी नैनीताल धीरज सिंह जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरु को दूरभाष पर बचाव राहत कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को सुबह से पूरे जिले में हो रही लगातार मूसलाधार वर्षा के बाद अलग-अलग स्थानों से भूस्खलन व सड़कों बंद होने की सूचना तथा कई जगह लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल धीरज सिंह से दूरभाष पर वार्ता की साथ ही जिले में आपदा से संबंधित जानकारी ली।

इस दौरान जिला अधिकारी धीराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को जानकारी दी कि जिले में चौबीसों घंटे अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है जहां जहां सड़कें बाधित हैं वहां लोक निर्माण विभाग तथा अन्य कार्य दाई संस्थाओं द्वारा तत्काल सड़कों को खुलवाने का काम किया जा रहा है, इसके अलावा जिले की कई नदियां उफान पर हैं तथा कई जगह के संपर्क मार्ग कटे हुए हैं लिहाजा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो प्रशासन उन को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रयास कर रहा है। साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था भी कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि फिलहाल जिले में किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है हालांकि कई क्षेत्रों में घरों में नुकसान व भूस्खलन की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा में प्रभावित होने वाले लोगों की तत्काल मदद की जानी चाहिए साथ ही बचाव राहत दल को 24 घंटे रेड अलर्ट मोड पर रखा जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!