Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

हल्द्वानी से जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए भेजे गए दो ट्रक राहत सामग्री, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किए रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी, 2023, रविवार, हल्द्वानी। हल्द्वानी से जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए दो ट्रक खाद्य रसद सामग्री कपड़े और कंबल भेजे गए हैं जिसे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर हल्द्वानी से रवाना किया है।

खाद्य रसद सामग्री के ट्रक रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के प्रशासन और वहाँ के व्यापार मंडल से वार्ता के बाद हल्द्वानी के मंडी व्यापारियों को व्यापार मंडल द्वारा उन आवश्यक चीजों को भेजा जा रहा है जिसकी माँग सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रसद सामग्री में ड्राई राशन किट, कंबल, टोपी, शॉल और अन्य आवश्यकताओं की चीजें हैं अभी दो ट्रक राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूरे देश और दुनिया के लोग जोशीमठ की मदद करना चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार भी अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। वैज्ञानिक और भू-गर्भ शास्त्री के साथ ही सरकार भी किस तरह जोशीमठ को बचाया जाए, उस पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जोशीमठ को लेकर चिंतित हैं इससे स्पष्ट है कि पूरी संजीदगी के साथ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!