Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम पहुँचे

[box type=”shadow” ]“दीदी चुनाव के मैदान में आ जाओ क्योंकि इस बार बंगाल में कमल ही खिलेगा; हम 5 साल में ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखायेंगे” : अमित शाह

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 20 दिसम्बर 2020, कोलकता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। वह यहाँ राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुँचे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम पहुँचे। उन्होंने शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय पहुँचकर रबींद्रनाथ भवन में गुरू रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया। स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक बोलपुर में रोड शो किया।
शनिवार को अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली का दौरा करके किया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बंगाल दौरे के दौरान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया, भाजपा उसकी निंदा करती है और मैं व्यक्तिगत रूप से भी इसकी निंदा करता हूँ। बंगाल में राजनीतिक हिंसा चरम पर है। भाजपा का मानना है कि लोकतंत्र में सभी को अपने विचार रखने का अधिकार होना चाहिए। रोड शो में ममता बनर्जी को दहाड़ते हुए शाह ने कहा कि दीदी चुनाव के मैदान में आ जाओ क्योंकि इस बार बंगाल में कमल ही खिलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। ये बंगाल के विकास के लिए परिवर्तन है। ये परिवर्तन बांग्लादेश से घुसपैठ को रोकने के लिए है। यह परिवर्तन हिंसा को समाप्त करने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मौका दीजिए। हम 5 साल में ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों में ममता बनर्जी के शासन के खिलाफ गुस्सा है। लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं। अमित शाह ने कहा की अपनी जिंदगी में मैंने इतना भव्य रोड शो नहीं देखा। यहाँ के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!