Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कन्याकुमारी पहुँचकर भाजपा के चुनावी कैंपेन की शुरुआत की

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार। भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण भारत में आज से पार्टी के चुनावी कैंपेन की शुरुआत की। तमिलनाडु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कन्याकुमारी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चुनाव कैंपेन- घर-घर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयी मुद्रा में दिखे। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

कन्याकुमारी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमने यहां 11 घरों में जाकर अपना डोर टू डोर अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांक्याकुमारी लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार पोन राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित करने की सभी से अपील करता हूं। शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि तमिलनाडु में AIADMK-BJP-PMK सरकार बनेगी। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और भाजपा के विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे। शाह एक रोड शो में भी शामिल होंगे और दोपहर में उडुप्पी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कन्याकुमारी के सुचिंद्रम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

तमिलनाडु से अमित शाह केरल जाएंगे। तिरुअनंतपुरम पहुंचने के बाद वह सबसे पहले शाम साढ़े चार बजे श्री रामकृष्ण मठ जाएंगे। उसके बाद वह पार्टी की ‘केरल विजय यात्रा’ में शामिल होंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर भाजपा का अन्नाद्रमुक के साथ समझौता हो गया है। भाजपा को राज्य विधानसभा की 20 सीटें मिली हैं। समझौते के तहत कन्याकुमारी लोकसभा सीट भी भाजपा के हिस्से में आई है। सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते पर भाजपा की तरफ से उसके राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने और अन्नाद्रमुक की तरफ से मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने हस्ताक्षर किए हैं।

समझौते के बाद जारी विज्ञप्ति में अन्नाद्रमुक ने भाजपा प्रत्याशियों को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है। अन्नाद्रमुक ने अपने छह प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी की है। इससे एक दिन पहले ही अन्नाद्रमुक और पीएमके के बीच भी सीट को लेकर समझौता हुआ था। समझौते के तहत पीएमके को 23 सीटें मिली हैं। हालांकि, अन्नाद्रमुक का अभी डीएमडीके के साथ सीटों को लेकर समझौता नहीं हो पाया है। सूत्रों ने बताया कि 234 सदस्यीय विधानसभा में अन्नाद्रमुक 170 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इनमें से 134 सीटों पर उसे पिछले चुनाव में जीत मिली थी।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन को कन्याकुमारी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार के निधन से यहां छह अप्रैल को उपचुनाव कराया जा रहा है। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते वसंत कुमार का निधन हो गया था। नई दिल्ली में भाजपा ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पोन राधाकृष्णन के नाम को मंजूरी दे दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। 2014 में राधाकृष्णन यहां से चुनाव जीते थे और मोदी सरकार में राज्यमंत्री बने थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!