Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉo हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान : भारत में मुफ्त में मिलेगी कोरोना वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, शनिवार। देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह ऐलान किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। भारत की सरकार देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना चाहती है, वैक्सीन का विकास उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारी प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करना है। पोलियो अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन लोगों ने वैक्सीन ली और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है।

बता दें कि इससे पहले चार राज्यों में वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन का आयोजन हुआ था। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया है। सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। इस दौरान असली टीका नहीं दिया जा रहा, बाकी हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!