Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
देश

मुख्यमंत्री योगी के साथ केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रामनगरी अयोध्या पहुंचे, रामलला और बजरंगबली का करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार सुबह रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। इसके बाद वह बहराइच का दौरा भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल भी मौजूद हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल इस दौरान दोनों जनपदों को करोड़ों की सौगात देने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर राम कथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए रवाना हुए।

नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्रीय आयुष मंत्री ससर्बानंद सोनोवाल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या तथा बहराइच के दौरे पर रहेंगे। योगी आदित्यनाथ तथा सर्बानंद सोनोवाल अयोध्या में 50 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय एवं 500 आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय मंत्री अयोध्या राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज-चिकित्सालय के साथ उन्नाव, श्रावस्ती, गोरखपुर, हरदोई, संभाल व मिर्जापुर में 50-50 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय और 250 राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर का शिलान्यास करेंगे। अयोध्या के जीआइसी मैदान में इन सभी कार्यक्रम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय मंत्री जनसभा भी करेंगे।

अयोध्या के आयुष मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रामनगरी के विकास के लिए बनी करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। वह नगर निगम के विस्तार क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट की स्थापना की योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट, कौशल्या सदन, पंचमुखी महादेव मंदिर से गुप्तारघाट तक मार्ग निर्माण, समदा झील के सुंदरीकरण, रेतिया से परिक्रमा मार्ग, मुक्ति धाम, कायाकल्प योजना में चिह्नित स्कूलों सहित रामकोट, रायगंज, स्वर्गद्वार, विभीषकुंड लक्ष्मणघाट, बृहस्पतिकुंड के सुंदरीकरण सहित अन्य वार्डों में सड़क एवं नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि रामनगरी का समग्र विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल अयोध्या के बाद बहराइच पहुंचेंगे। बहराइच में दिन में करीब एक 35.38 करोड़ रुपए की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास के साथ जनसभा करेंगे। बहराइच में कार्यक्रम रामपुरवा चौराहा, महसी रोड पर होगा। बहराइच को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां 30 करोड़ रुपये की 98 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। विधायक सुरेश्वर सिंहने बताया कि मुख्यमंत्री 10 किसानों को ट्रैक्टर की चाभी भी सौंपेंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री तीसरी बार महसी विधानसभा में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!