Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

केंद्रीय आयुष मंत्री ने घोषणाओं का खोला पिटारा ,कहा- ‘उत्तराखंड में बनेंगे दस बेड के दस अस्पताल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, हरिद्वार। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रदेश के लिए घोषणाओं का पिटारा खोला। उन्होंने नेशनल आयुष मिशन के तहत प्रदेश में 10-10 बेड के दस अस्पताल, मर्म सेंटर, हास्पिटल, मोबाइल आयुष यूनिट, होम्योपैथिक मेडिकल कालेज से लेकर वेलनेस सेंटर, स्कूलों में हर्बल गार्डन और जिलों में नर्सरी खोलने की घोषणा की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ भी की।

हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर आयुष और आयुष शिक्षा विभाग की ओर से ‘आयुष संवाद-उत्तराखंड आयुष: संसाधन एवं संभावनाएं’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को आयुष क्षेत्र के विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं में एक लाख करोड़ की सहायता दी जा रही है। प्रत्येक जिले में एक-एक मोबाइल आयुष यूनिट (आयुष रथ) चलाए जाएंगे। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी। 50 बेड का यूनानी हास्पिटल के अलावा 100 आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित करने को आर्थिक सहायता दी जाएगी। नेशनल मेडिशनल प्लांट्स बोर्ड की सहायता से 200 स्कूलों में हर्बल गार्डन और प्रदेश के सभी जिलों में नर्सरी की स्थापना की जाएगी। मेडिशनल प्लांट्स की अवस्थापना के लिए प्रत्येक वन पंचायत को 15 लाख की सहायता दी जाएगी। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि में मर्म चिकित्सा की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अल्प समय में उन्होंने जनता के दिलों में स्थान बना लिया है। कहा कि आने वाले दस साल उत्तराखंड के होंगे। उन्होंने आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान खोलने की मांग की। काशी विश्वनाथ कारिडोर का उल्लेख करते कहा कि यह अद्भुत कारिडोर बना है। केदारपुरी और बद्रीशपुरी का जिक्र करते हुए कहा कि केदारपुरी में 400 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास हुए हैं। अप्रैल में तीसरे चरण के कार्यों की शुरुआत होगी। बद्रीशधाम को 250 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के आयुष मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोविड के समय लोगों ने आयुष के महत्व को समझा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि के कुलपति प्रो. सुनील जोशी, केंद्रीय संयुक्त सचिव डी सेंथिल पांडियन आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!