Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुरूआत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 मई 2023, देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि 13 से 16 मई तक चार दिवसीय श्रीअन्न (मिलेट) महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य में मिलेट्स की अपार संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा। साथ ही मंथन में जो निष्कर्ष आएगा उसे राज्य सरकार धरातल पर उतारने कार्य करेगी।

शुक्रवार, 13 मई 2023 को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों श्रीअन्न के रूप में पहचान दी गई है।

उन्होंने कहा श्री अन्न महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। अगले दिन को केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 10000 कृषकों की ओर से कृषि विभाग के माध्यम से प्रतिभाग कराया जा रहा है।

कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से भी श्रीअन्न (मिलेट) फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री गणेश जोशी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के इसी संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए श्रीअन्न फसलों के प्रचार-प्रसार के लिए 13 से 16 मई ( चार दिवसीय ) तक सर्वे आफ इंडिया स्थित सर्वे मैदान में प्रदेश सरकार की ओर से श्रीअन्न महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरीशंकर, महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

महोत्सव में लगेंगे विभिन्न स्टाल

महोत्सव में मिलेट से संबंधित कुल 134 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें कृषि एवं रेखीय विभागों के 17 स्टाल, सरकारी एवं गैरसरकारी कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर विश्वविद्यालय, भरसार विश्वविद्यालय विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा आदि के 10 स्टाल भी होंगे। इंडियन इंस्टीयूट आफ मिलेट रिसर्च आफ हैदराबाद, एनआरएलएम के समूह, कृषि यंत्रीकरण, जैविक समूह, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के स्टार्टअप, पंतजलि योगपीठ, उद्योग विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे।

महोत्सव में सांयकाल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि श्रीअन्न महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों जैसे नरेंद्र नेगी, सौरभ मैठाणी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय सहित कई कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त अनंत गोपाल संगीत मंच एवं पर्वतीय रंगमंच, पौड़ी की ओर से मिलेट पर नाट्य मंचन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया जायेगा।

मिलेट महोत्सव में होगा तकनीकी सत्र

मंत्री ने कहा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के मोटे अनाज ( मिलेट) से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी, राज्य के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के माध्यम से उत्पादों का प्रदर्शन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एंव प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। श्रीअन्न महोत्सव में 13 मई को मिलेट फसलों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!