Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू की जानी चाहिए, इससे सभी के अधिकारों की भी होगी रक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के सरकार के फैसले का समूचा संत समाज स्वागत करता है। समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू की जानी चाहिए। इससे हिंदू समाज ही नहीं, सभी के अधिकारों की भी रक्षा होगी। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विश्व पटल पर पहचान बना रहा है।

संत समाज का पूर्ण समर्थन केंद्र और राज्य सरकार को है। यह बातें निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने दून दौरे के दौरान कहीं। आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि रविवार को देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास डावर के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश में अलग स्थान रखता है। यह देवों की भूमि होने के साथ ही हमारी संस्कृति की परिचायक और धरोहर है। यहां पुष्कर सिंह धामी की सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। संत समाज को विश्वास है कि उत्तराखंड में शीघ्र समान नागरिक संहिता लागू होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके सानिध्य में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उत्तराखंड को भी उनके नेतृत्व में अपनी अलग पहचान बनाने में सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कहा कि भले ही वह विधानसभा चुनाव हार गए, लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर उपयुक्त हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी भी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!