Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी से अयोध्या तक शुरू हुई नई बस सेवा

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2024, शुक्रवार, नैनीताल। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी सहित कुमाऊँ के हजारों लोग इस पल का गवाह बनने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।  हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब रोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की माँग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुँचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!