Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देश

अनलॉक 1.0 के तहत राजधानी दिल्ली में सोमवार से कई चीजें खोल दी गई, देखिये पूरी लिस्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून, 2020, सोमवार। अनलॉक 1.0 के तहत राजधानी दिल्ली में सोमवार से कई चीजें खोल दी गई हैं, जिनमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरिजाघर भी शामिल हैं। रेस्तरां और मॉल्स को भी सुबह 9 से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति मिली है। ये सोमवार से खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से सील दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर को भी सोमवार सुबह से सील कर दिया गया है। इसके बाद यहां पर यातायात सामान्य हो गया है। ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिली है कि दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में नौकरी या कारोबार करते हैं। आइये जानते हैं कि अनलॉक 1.0 के तहत सोमवार से दिल्ली में क्या खुला और क्या फिलहाल रहेगा बंद।

ये चीजें खुलीं
  • रेस्तरां
  • मॉल्स
  • धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरिजाघर)
  • नाई की दुकानें
  • सैलून
  • ब्यूटी पॉर्लर

 इन चीजों के खुलने पर रहेगा प्रतिबंध

  • होटल
  • बैंक्वेट हॉल
  • दिल्ली मेट्रो
  • स्पा
  • जिम सेंटर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग सेंटर
  • इस्कॉन मंदिर नहीं खुलेगा

 इन नियमों का पालन करना होगा

  • शारीरिक दूरी का पालन करना होगा
  • मास्क पहनना होगा।
  •  बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अमूमन गुरुद्वारों में सिर को कपड़े से ढककर जाना पड़ता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गुरुद्वारा में रखे कपड़े सिर पर ढकने के लिए नहीं मिलेंगे।
  • दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में प्रवेश करने पर ही हाथ और पैर धोने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह सिर पर ढकने के लिए कपड़ा अपने साथ लेकर आएं।
  • मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह नमाज के लिए वजू घर में ही करके मस्जिद में पहुंचें।
  • मस्जिद और मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर नमाज पढ़ेंगे।
  • मस्जिद में रखे कुरान और दूसरी चीजों को छूने के लिए मना किया गया है।
  • मंदिर में मूर्तियों को हाथ लगाने की मनाही है।
  • प्रसाद भी नहीं दिया जाएगा।

दिल्ली में सिर्फ राज्य के निवासियों का ही इलाज

दिल्ली में सोमवार से एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में अब यहां के निवासियों का ही इलाज हो सकेगा। दिल्ली के अस्पतालों में अब लोगों को पहचान के तौर पर वे सभी दस्तावेज मान्य होंगे जो यह प्रदर्शित करेंगे कि आप दिल्ली के निवासी हैं। इनमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पास बुक, गैस कनेक्शन की पास बुक आदि शामिल हैं।

बैंक्वेट हॉल और होटल अस्पताल में तब्दील हो सकते हैं

कोराना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में हालात ज्यादा बिगड़े तो बैंक्वेट हॉल और होटलों को अस्पताल में तब्दील किया जा सकता है। यह एलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!