Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को बैंक खातों में केंद्र सरकार डालेगी 6000 रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, १५ जनवरी २०२१, शुक्रवार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों को सातवीं किस्त मिल गई है। इस योजना का लक्ष्य देश के अन्नदाताओं की आय में बढ़ोत्तरी करना है। अगर आप भी किसान हैं और आपको अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है तो आपको इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आप इस योजना के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बहुत आसान है। हालांकि, यहां कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। मसलन अगर आप किसान हैं तो जमीन आपके नाम पर होनी चाहिए। अगर कृषि भूमि आपके पिता या दादा के नाम पर है तो आपको रजिस्ट्रेशन से पहले जमीन को अपने नाम पर करवाना होगा। इसके अलावा अगर आप डॉक्टर, वकील और इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल हैं और साथ ही खेती करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य श्रेणी के लोगों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आपको पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार नंबर तैयार रखना होगा।

[box type=”shadow” ] जानिए कैसे करें पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करिए।
  • यहां आपको ‘Farmers Corner’ में ‘New Farmer Registration’ का विकल्प मिलेगा।
  • ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालकर सर्च कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा।
  • पेज पर आपको राज्य, जिले, प्रखंड और शहर का नाम चुनना होगा। इसके बाद निजी जानकारी के साथ-साथ बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर और भूखंड की जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आप एप्लिकेशन को सबमिट कर सकते हैं।[/box]

आप आधार नंबर के जरिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट से अपने आवेदन की स्थिति की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां हम बताते चलें कि आप पीएम किसान ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान ऐप को डाउनलोड करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!