Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
क्राइमदेश

पति के दबाव में आठ साल में तीन बार निकाह, तलाक और हो गई हलाला, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती पिछले आठ साल में तीन बार निकाह, तीन बार तलाक और एक बार हलाला झेल चुकी है। अब पति फिर से दबाव बना रहा है कि पहले उसे हलाला की रस्में करनी होगी। इसके बाद ही वह तीसरी बार निकाह करेगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस प्रार्थना पत्र देकर पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2015 को उसका निकाह बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति और सास ससुर समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज के लिए उसने परेशान करना शुरू कर दिया था।

10 अक्तूबर 2019 पति ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया गया था। पीड़िता और उसकी मांग की गुहार पर पति ने कहा कि वह उसे साथ रख लेगा। इसके लिए उसने पहले किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह करना होगा। जब वो तीन तलाक देगा, तब ही फिर से निकाह करूंगा। पति ने तीन मार्च 2020 को अपने मौसेरे भाई से पत्नी का निकाह करा दिया। तब उसने हलाला के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मौसेरे भाई के तीन तलाक देने के बाद पति ने निकाह कर लिया। 10 फरवरी 2021 को पति ने दोबारा निकाह कर लिया। इसके बाद पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। ससुराल वालों ने पीड़िता को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तब पीड़िता ने स्योहारा थाने में केस दर्ज करा दिया था।

पीड़िता अपने मायके रह रही थी। 11 सितंबर 2023 को पति सऊदी से वापस आ गया। आरोप है कि 13 सितंबर 2023 पति और ससुरालियां पीड़िता के मायके आ गए और उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। अब पति दबाव बना रहा है कि अब मेरे भाई के साथ निकाह करना पड़ेगा। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पहली बार पति ने सऊदी अरब से ही फोन पर तीन तलाक दिया था। दूसरी बार उसके मायके आकर तीन तलाक दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!