Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खनन कारोबारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, 30 जून तक खनन की अनुमति बढ़ाने की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, रामनगर। कोसी नदी में खनन एक माह बढ़ाने के लिए क्रशर मालिक व ट्रांसपोर्टर मुखर हो गए। उन्होंने विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर खनन 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। कहा कि खनन ठप होने के कारण श्रमिक और डंपर चालक बेराेजगार हो गए हैं। सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है ऐसे में खनन की अवधि एक माह के लिए बढ़ाई जाए।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मिले खनन कारोबारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बताया की कोसी ब दाबका नदी में खनन सत्र 31 मई को खत्म हो गया है। अक्टूबर से मई तक आठ महीनों में वन निगम अभी निर्धारित 12 लाख घनमीटर में से साढ़े छह लाख घनमीटर उपखनिज ही निकाल पाया है। खनन बंद होने से रामनगर के करीब 12 सौ डंपर व टैक्टर ट्राली मालिक बेरोजगार हो गए। नदी में खनन श्रमिक भी बेरोजगार हैं। सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। खनन नहीं होने का असर क्रशर पर भी पड़ेगा। नदी बंद होने से क्रशर में उपखनिज की कमी होगी। पिछले साल बनाई गई खनन नीति के तहत एक अक्टूबर से 30 जून तक खनन की अनुमति दी जाए। लिहाजा खनन नीति के तहत ही इस बार भी 30 जून तक खनन कार्य शुरू करने की अनुमति दी जाए। सीएम ने इस संबंध में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विधायक ने कहा कि नगर में लोगों ने अपने भवनों के फ्री होल्ड की किश्त जमा की है। उसके बाद भी जमीन का फ्री होल्ड रुका है। शिष्टमंडल में ब्रह्मदेव झा, सुमित सचदेवा, पर्वत लटवाल, कमल पांडेय ,महेन्द्र बोरा, जसपाल मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!