Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के नेतृत्व में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु लगातार की जा रही है कार्यवाही

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी विभागों को अपनी भूमि को कब्जामुक्त करने तथा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के नेतृत्व में अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों पर प्राप्त हो रही शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में यूजीवीएन द्वारा ढालीपुर से कुल्हाल तक की शक्ति नहर के दोनों किनारों पर स्थित यूजीवीएन लि० की स्वामित्व की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने हेतु जिला प्रशासन से सीमांकन का किये जाने के अुनरोध के क्रम में राजस्व टीम द्वारा यूजीवीएन के अधिकारियों की मौजूदगी में ढालीपुर, कुंजा, कुंजाग्रान्ट, मटक माजरी, कुल्हाल में यूजेवीएन लि० की भूमि का सीमांकन करते हुए भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में दो टीमों द्वारा आज राजस्व एवं यूजेवीएन की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस की उपस्थिति में 104 स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई, जिनमें कुंजाग्रान्ट बायां तट में 3, कुंजा बायां तट में 32, कुंजा दायां तट में 32, मटक माजरी में 9, कुल्हाल मटक-24, कुल्हाल बाजार-4 स्थानों पर चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इससे पूर्व ढकरानी क्षेत्र में अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 500 से अधिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। 100 से अधिक अवैध निर्माण को घ्वस्त किया गया, जिनमें 1 मदरसा, 2 मस्जिद एवं 1 मन्दिर भी सम्मिलित है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार विकासनगर, सहायक अभियन्ता यूजीवीएन छत्रपाल सिंह, राजेश बहुगुणा, संजीव कुमार, अवर अभियन्ता सुमित प्रसाद, किरन सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, रिकल तोमर, पवन सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस, यूजीवीएन के कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!