Breaking News :
>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वकालत की आड में ठेकेदारी व प्रापर्टी डी‍लींग करने वाले अध‍िवक्‍ताओं का निरस्त होगा पंजीकरण

बार कांउसिल ने किया 5 सदस्यीय कमेटी का गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2022, रविवार, नैनीताल। काला कोट पहन कर या बिना यूनिफार्म के वकालत से इतर काम करने वालों पर उत्तराखंड बार काउंसिल सख्ती करने जा रही है। ठेकेदारी प्लाटिंग करने, अराजकता फैलाने आपराधिक कार्य में लिप्त अधिवक्ताओं का अधिवक्ता के रूप में कांउसिल में हुए पंजीकरण को रद्द किया जाएगा।

राज्य के तमाम जिलों से बार काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन लाम्बा को अनेकों वकीलों के गैर कानूनी कार्य करने की शिकायतें मिली हैं। कांउसिल का मानना है कि चंद अधिवक्ताओं के अनैतिक कार्यों के करने से पूरे अधिवक्ता समाज की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता है व नये अधिवक्ताओं के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस कारण सम्पूर्ण समाज अधिवक्ताओं को गलत नजर से देखने लगता है, इसलिए कांउसिल इस विषय को गम्भीरता से लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है, जिसके लिए बार कांउसिल की 5 सदस्यीय कमेटी की गई है। कमेटी में बार काउंसिल के वाईस चौयरमेन राव मुनफेत अली, वरिष्ठ सदस्य चन्द्रशेखर तिवारी, वरिष्ठ सदस्य योगेन्द्र सिंह तोमर, सदस्य राजकुमार चौहान, सदस्य राजवीर सिंह बिष्ट शामिल हैं।

बार काउंसिल के चेयरमैन मनमोहन लाम्बा ने बताया कि प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं को सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रेक्टिस) कांउसिल से प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है। बार काउंसिल के चौयरमेन लाम्बा ने बातचीत में कहा कि आमतौर पर अधिवक्ता अपने पेशे के प्रति इमानदार व अनुशासित होते हैं, उनके पास केस से इतर करने एवं सोचने का समय नहीं होता। अधिवक्ता बन्धु दूसरों को गैर कानूनी कार्य करने से रोकते हैं इसलिए गलत लोगों के खिलाफ कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रदेश की प्रत्येक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जा रही है। ऐसे अवांच्छित तत्वों के विरुद्ध बार कांउसिल अपने स्तर पर उनका पंजीकरण व सीओपी निरस्तीकरण करने का निर्णय लेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!