Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा

हर बुधवार बन रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र, सैकड़ों लाभार्थियों को राहत

सितंबर से अब तक 600 से अधिक यूडीआईडी कार्ड जारी, 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण

हेल्पलाइन नंबर 8791009301 पर संपर्क कर पायेंगे दिव्यांग सेवाओं की जानकारी

केंद्र में विशेष थेरेपी से निखर रही दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 मई 2026, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयास अब प्रभावी परिणाम देने लगे हैं। कर्जन रोड स्थित गाँधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) दिव्यांगजनों के लिए राहत और सहारा बनकर उभरा है। यहाँ मिलने वाली सुविधाओं से न केवल दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है, बल्कि समाज में उन्हें समान अधिकार और सम्मान भी प्राप्त हो रहा है।

गाँधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है। वहीं, डीडीआरसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8791009301 के माध्यम से दिव्यांगजन घर बैठे भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी की पहल पर सितंबर 2025 से गाँधी शताब्दी अस्पताल में शुरू हुए डीडीआरसी में अब तक 600 से अधिक दिव्यांगजनों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की दिव्यांग बोर्ड द्वारा 600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जबकि 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2009 से अब तक जनपद में 30,739 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,064 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया है।

दून निवासी दिव्यांग लाभार्थी मनोज बहुगुणा ने बताया कि लंबे समय से उन्हें यूडीआईडी कार्ड बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीडीआरसी के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केंद्र पहुँचकर आवेदन किया, जहां दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका यूडीआईडी कार्ड तैयार हो गया। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

दून निवासी दिव्यांग लाभार्थी मनोज बहुगुणा

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पहली बार गाँधी शताब्दी अस्पताल में डीडीआरसी संचालन के लिए चार कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक वर्ष से भी कम समय में 600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए हैं, जबकि 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया जा चुका है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल

दून में 30 हज़ार से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी

गाँधी शताब्दी अस्पताल और एसडीएच विकासनगर में नियमित रूप से मिल रही दिव्यांग बोर्ड की सेवायें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जनपद देहरादून में अब तक 30,739 दिव्यांगजनों के नए प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 1,064 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को गाँधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में दिव्यांग बोर्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इसी क्रम में उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) विकासनगर में भी प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग बोर्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सेवायें प्रदान की जा रही हैं। यहाँ प्रमाण पत्र जारी करने के साथ-साथ संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाणन सुविधायें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नि:शुल्क सुविधा

जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र में बच्चों को नि:शुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी तथा लर्निंग थेरेपी प्रदान की जा रही है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!