Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल की वर्तमान यातायात व्यवस्था समेत के विभिन्न मुद्दों पर बैठक की गई आयोजित

नजूल भूमि की फ्री होल्ड की प्रगति के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने लंबित मामलों को यथा शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, हल्द्वानी। सर्किट हाउस, काठगोदाम में मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल की वर्तमान यातायात व्यवस्था, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही पार्किंग की प्रगति, कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण, रुद्रपुर-हल्द्वानी में जलभराव सहित अन्य विषयों पर बैठक आयोजित की गईं।
➤ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने धार्मिक स्थलों पर विशेष अवसर व प्रयोजन पर ही लाउड स्पीकर की अनुमति व स्थायी रूप से धार्मिक स्थलों पर लगे हुए लाउड स्पीकर पर कार्रवाई के निर्देश राजस्व व पुलिस विभाग को दिए।
➤ सार्वजनिक स्थलों व सड़क के किनारे यत्र तत्र बिखरी निर्माण सामग्री के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने सम्बंधित व्यक्ति व संस्थान का आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को दिए। कहा कि सड़क किनारे व सार्वजिनक स्थलों पर निर्माण सामग्री से यातायात बाधित होता है।
➤ नजूल भूमि की फ्री होल्ड की प्रगति के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने लंबित मामलों को यथा शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी परिस्थिति में अधिकारी अपने स्तर पर मामलों को लंबित न रखें। हल्द्वानी को आतिथि तक 1451 आवेदन फ्री होल्ड के प्राप्त हुए थे जिसमें से 1072 प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया है व शेष आवेदनों पर निस्तारण की प्रक्रिया गतिमान है। रुद्रपुर में नजूल भूमि के फ्री होल्ड हेतु 1776 लोगों ने आवेदन किया था जिसमें से 415 प्रकरण निस्तारित किये जा चुके है। अवशेष प्रकरणों के सम्बंध में जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा बताया गया कि आवेदक द्वारा आवश्यक दस्तावेज न दिए जाने के कारण प्रकरण लंबित है, इसके लिए आवेदकों को समय दिया गया है व आगामी दो दिन कैम्प लगाकर लंबित आवेदनों को निस्तारित किया जाएगा।
➤ बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला स्तरीय प्राधिकरण द्वारा बस स्टेशन, नेशनल होटल के समीप, एरीज बैंड, कैलखान कैंट व फांसी गधेरा तल्लीताल में पार्किंग प्रस्तावित की गई है जिससे जनपद की पार्किंग समस्या का निस्तारण हो सके।
➤ जनपद नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटान हेतु सम्बंधित स्थानीय निकायों द्वारा नालों की सफाई की जा चुकी है व वर्तमान में भी सफाई का कार्य जारी है। नगरनिगम हल्द्वानी व रुद्रपुर द्वारा लगभग 70 प्रतिशत नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई सितारगंज वी एस नैनवाल द्वारा बताया गया कि वर्षा काल में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए नदियों में आवश्यकता अनुसार चैनलाइजेशन, रिवर ट्रेनिंग, बाढ़ सुरक्षात्मक व प्रॉपर निकासी व्यवस्था का कार्य किया जा रहा हैं।
➤ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन में निर्बाध यातायात व्यवस्था के सफल संचालन हेतु जनपद में 05 पर्यटन चौकी व 06 चेक पोस्ट बनाये गए है ।

इस अवसर पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मंजूनाथ टी सी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, विशाल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!