Breaking News :
>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में डाॅo ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में बुद्धवार को उद्योग मित्र की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में 29 बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने महिला उद्यमी योजना के अन्तर्गत ब्याज उपादान दावों के निस्तारण हेतु त्रैमासिक बैठकें आयोजित कराने के निर्देश महाप्रबन्धक उद्योग को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों को सब्जिडी की धनराशि समय से मिले ताकि उद्यमी धनराशि का सदुपयोग कर सकें। उन्होंने औद्योगिक ईकाईयों के कम्पलीशन सर्टीफिकेट से सम्बन्धित आवेदन, निस्तारण आदि की सम्पूर्ण जानकारियां आगामी बैठक में मुहैया कराने, सीडा के उच्चाधिकारियों को बैठक में बुलाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों की मांग पर सिडकुल सितारगंज क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये। उन्होंने सिडकुल फैज-2 सितारगंज में विद्युत सब स्टेशन शीघ्र स्थापित करने हेतु कार्यवाही करने, प्लास्टिक पार्क में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन को तीन माह के भीतर पूरान करने के निर्देश विद्युत विभाग के अभियंताओं को दिये। उन्होंने सिडकुल से सितारगंज तक रोड चैड़ीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने पन्तनगर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षात्कम दृष्टि से पुलिस बल बढव़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये। उन्होंने मेट्रोपोलिस माॅल के पास हाईवे पर कट बनवाने से सम्बन्धित प्रस्ताव सड़क सुरक्षा समिति में रखने के निर्देश एनएचएआई के अभियंताओं को दिये। उन्होंने रिद्धी सिद्धी कम्पनी के पास बायपास रोड निर्माण हेतु फैज-1 का स्टीमेंट तुरन्त शासन में भेजने के निर्देश आरएम सिडकुल को दिये। उन्होंने ईएसआईसी अस्पताल से आईआईई के समस्त सेक्टर के लिए कनेक्टिंग रोड निर्माण हेतु डीपीआर 10 सितम्बर तक उपलब्ध कराने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियों को दिये। उन्होंने फुट आवर ब्रिज निर्माण कार्य हेतु शीघ्र टैण्डर की प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश एनएचएआई के अभियंताओं को दिये

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सीएसआर फण्ड से जनपद में विद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए नए रूपान्तरण के तौर पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने सीएसआर फण्ड से विद्यालयों का कायाकल्प हेतु विद्यार्थी संख्या सहित सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएसआर मद से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कम्पनियों को विद्यालयो एवं योजनाएं चिन्हित करने के लिए विकल्प उपलब्ध कराये जायेंगे ताकि सीएसआर फण्ड का और अधिक बेहतर ढंग से उपयोग हो सके। इसके साथ ही अन्य सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी डाॅo ललित नरायाण मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी डाॅo पंकज कुमार शुक्ला, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोरा, आरएम सिडकुल कमल कफल्टिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, केजीसीसीआई से हरीश, सहित उद्यमी बीएस सेहरावत, विशाल गर्ग, अनूप सिंह, आनन्द रंजन, उमेश शर्मा, वी. सिंह. चमन सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोरा ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!