Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘कम्यूनिटी एक्शन फार हेल्थ’ विषय पर जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कम्यूनिटी एक्शन फार हेल्थ विषयक पर जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गय

कार्यक्रम मे अवगत कराया कि जनपद के 16 सब सेंटरों एवं 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से चन्दन डाइग्नोसिस का राज्य स्तरीय एमओयू तैयार किये जाने पर संवाद किया गया। जिसके लिए शासन द्वारा जिला पंचायती राज को 3 करोड़ 60 लाख रूपये का अनुदान धनराशि वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित किया गया है। इस दौरान प्रथम वर्ष में लालकुआँ, द्वितीय वर्ष में कोटाबाग, रामनगर को आच्छादित किया जाना है बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तल्ला रामगढ़ व बिठौरिया में सरकारी भवन नहीं है। जिसके निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम के ओर से डीपीआर बनाये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नाम भूमि की रजिस्ट्री होनेे पर डीपीआर तत्काल शासन को उपलब्ध कराया जाना है। इस हेतु पंचायती राज विभाग से स्वास्थ्य विभाग को धनराशि हस्तान्तरण की जानी है। डिस्ट्रिक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना हेतु बेस अस्पताल हल्द्वानी के उपरी तल पर प्रस्तावित किये जाने हेतु समिति की ओर से अनुमोदित किया जाना है।

इसके उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी डॉ० तिवारी ने मातृत्व सुरक्षित आश्वासन कार्यक्रम (सुमन) की विस्तृत जानकारी लेते हुये सीएमओ डॉ० जोशी को निर्देशित किया कि जनपद मे होने वाली प्रत्येक मातृत्व मृत्यु का ऑडिट किया जाए तथा रिपोर्ट से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा जनपद की गर्भवती महिलाओं को प्रथम ट्राइमैस्टर से ही कैल्शियम व आयरन फौलिक एसिड की गोली उपलब्ध कराई जाए, हाईरिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की आशा व आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से नियमित उनके स्वास्थ का अनुश्रवण किया जाए जिससे गर्भवती महिला भी स्वस्थ रहे व स्वस्थ शिशु को जन्म दे। एनिमिक महिलाओं को प्रसव के दौरान रक्त की कमी न हो, इसके लिए पूर्व में ही उनके रक्त समूह के अनुसार रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सरकार की जनकल्याणकारी जननी सुरक्षा योजना से प्रसव के दौरान सभी महिलाओं केा लाभान्वित किया जा सके, इसके लिए आशा कार्यकत्री गर्भावस्था के दौरान ही योजना से लाभान्वित हेतु आवश्यक दस्तावेजों का किट तैयार रखें।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० तिवारी ने जनपद के बढते हुये लिंगानुपात 937/1000 पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सीमएओ को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नियमित अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों की छापेमारी करने के निर्देश दिये। डॉ० तिवारी ने सीएमओं को निर्देश दिये कि जनपद मे एक अभियान चलाया जाए और बेटा एवं बेटी होने पर दोनों अधिकार सामान्य है। इसके साथ ही बैठक मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के स्कूली विद्यार्थियों व आंगनबाडी के बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच मे सुधार व तेजी लाने के निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!