Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए : अनुराग ठाकुर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 मई 2024, शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने  हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से अब तक रक्षा सौदों में दलाली खाने वाली कांग्रेस सेना पर ज्ञान ना हीं बाँटे तो बेहतर होगा। अच्छी सुविधाओं के लिए हमारे सैनिक तरसते रह गए और कांग्रेस दुश्मन देशों के एजेंडे पर भारतीय सेना को कमजोर करती रही। मोदी राज में भारतीय सेना और सीमा दोनों ही सशक्त और सुरक्षित हुए हैं। कांग्रेस बताए कि वो चीन-पाकिस्तान की कठपुतली क्यों बनी रही ?

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”जिनके कंधों पर देश को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी थी उन्हें अपने विदेशी मेहमानों और फ़िल्म स्टारों के साथ देश के बाहर जाकर छुट्टियाँ मनाने से ही फ़ुर्सत नहीं थी।जिस परिवार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख कर देश के गौरव आईएनएस विराट युद्धपोत को अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया देश उस परिवार को दोबारा सत्ता सौंपने का जोखिम कभी नहीं उठायेगा।पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा में तैनात युद्धपोत को अपने निजी उपयोग के लिए रिश्तेदारों के साथ 10 दिनों तक घूमने के लिए इस्तेमाल किया।राष्ट्रीय क्योंकि इस नेहरु-गांधी परिवार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कभी चिंता का विषय नहीं रहा इसलिए तब भी और अब भी इनकी गतिविधियाँ देश हित के प्रतिकूल ही रहीं।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। तभी तो कभी कांग्रेस वाले पाकिस्तान की गोद में बैठे मिलते हैं तो कभी पाकिस्तान वाले कांग्रेस की गोद में बैठे मिलते हैं। पांचवें चरण के मतदान से खबर आ रही है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव हार रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से उन्हें लगातार समर्थन मिल रहा है। इनका यह नेक्सस इस बात का उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। यह इस प्रश्न का भी उत्तर देता है कि आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये लोग भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए। लेकिन मोदी  ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। यही नहीं हमने नॉर्थ ईस्ट में लगभग 11 शांति समझौते किए हैं आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!