Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
खेल-जगत

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020: फिर क्रिकेट के मैदान में होगी भारत-पाकिस्तान की लड़ाई

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की लड़ाई काफी मशहूर है। भारत की सीनियर टीम का रिकॉर्ड कुछ ऐसा है कि पाकिस्तान की टीम कभी भी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है। वहीं, मंगलवार 4 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच आइसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 का सेमीफाइनल मैच होना वाला है, जिसमें एक बार फिर से दोनों प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होंगी।

साउथ में खेले जा रहे आइसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 20202 का सुपर लीग का पहला सेमीफाइनल मैच Potchefstroom के Senwes Park मैदान पर होगा, जहां भारत और पाकिस्तान की जंग होगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम भारत के पास पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दे देती है तो फिर भारत फाइनल में प्रवेश कर जाएगा, जहां उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल (न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश) की विजेता टीम से होगा।

कब और कहां देखें India vs Pakistan U19 World Cup Semi Final

भारत और पाकिस्तान के बीच ये बड़ा मुकाबला मंगलवार 4 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 PM बजे से शुरू होगा। इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स 3 पर लाइव देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप हॉटस्टार पर लॉग इन कर सकते हैं। भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को, जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

भारत की अंडर 19 टीम इस प्रकार है

प्रियम गर्ग(कप्तान), कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल, विद्याधर पाटिल, तिलक वर्मा, शुभांग हेग्डे, दिव्यांश सक्सेना, रवि बिश्नोई, शाश्वत रावत, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा और कुमार कुशाग्र।

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम

रोहैल नजीर(कप्तान और विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी, हैदर अली, मोहम्मद हैरिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, आमिर अली, फहद मुनीर, इरफान खान, अब्दुल बांग्लाजई, मुहम्मद शहजाद, मोहम्मद हुराइरा, आरिश अली खान, ताहिर हुसैन और मोहम्मद आमिर खान।

भारतीय टीम है विश्व विजयी

अब तक हुए 12 अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा खिताब भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में 4 खिताब अपने नाम किए हैं, जबकि दो बार टीम फाइनल मुकाबला हारी है। बावजूद इसके भारतीय टीम सबसे ज्यादा अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम है, जिसने 3 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, जबकि 2 बार पाकिस्तान ने भी अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं, 1-1 बार साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने इस कप पर कब्जा जमाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!