Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंविदेश

अफगानिस्‍तान पर तालिबान का कब्ज़ा, UN ने जताई चिंता

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, न्‍यूयार्क। अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र ने गहरी चिंता जताई है। संगठन के प्रमुख एंटोनियो गुतारेस का कहना है कि तालिबान के आने के बाद अफगानिस्‍तान में जो प्रगति देखने को मिली थी वो खत्‍म हो सकती है। उन्‍होंने भविष्‍य में वहां पर महिलाओं के हकों को लेकर भी चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा है कि इस दिशा में बीते दो दशकों के दौरान जो तरक्‍की हासिल हुई थी उसकी रक्षा की जानी चाहिए और उनके अधिकारों का हर हाल में बचाव किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान वर्ष 2001 से पहले और बाद में भी काफी समय तक तालिबान की क्रूरता को झेल चुका है। तालिबान शासन की सबसे अधिक मार अफगान महिलाओं पर ही पड़ी थी। तालिबान के दौर में महिलाओं का अकेले घर से बाहर निकलना, उच्‍च शिक्षा हासिल करना, बाहर काम करना, संगीत सुनना, मैच देखना, अकेले विदेश यात्रा पर जाना प्रतिबंधित था। तालिबान के नियमों का पालन न करने वालों को सरे आम सजा दी जाती थी। तालिबान के अफगानिस्‍तान पर कब्‍जे से पहले ही यहां की चुनी गईं महिला सांसदों ने भी इस तरह की ही आशंका जताई थी तालिबान का शासन स्‍थापित होने से एक बार फिर से देश के पुराने बुरे दिन वापस आ सकते हैं।

अब यही बात गुतारेस ने भी कही है। उन्‍होंने जोर देकर कहा है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को हर हाल में रोकना होगा। तालिबान की हुकूमत में अफगान महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म की कई सारी घटनाएं सामने आई थीं। गुतारेस ने इन सभी का जिक्र करते हुए कहा है कि तालिबान समेत दूसरे सभी पक्षों को अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करना चाहिए। देशवासियों के अधिकारों का सम्‍मान करना चाहिए।

यूएन प्रमुख के एक नोट में कहा गया है कि बदलते माहौल में अफगानिस्‍तान के सामने जबरदस्‍त चुनौतियां हैं। उन्‍होंने इस बात के लिए भी आगाह किया है कि इस युद्ध में जबरदस्‍त मानवीय हानि हुई है। लिहाजा राहत‍कर्मियों को अपना काम करने देना चाहिए और लोगों की मदद के लिए और जीवन रक्षक सहायता पहुंचाने के लिये निर्बाध रास्ता दिया जाना चाहिए।

यूएन महासचिव ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्‍तान में एक शांतिपूर्ण राजनीतिक समाधान देने और देश में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। इसके अलावा महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों का भी ध्‍यान रखना जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!